Muzaffarpur: बारिश से टूटा सुरक्षा बांध, पानी से घिरा दर्जनों घर

मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली गांव में हल्की बारिश में ही सुरक्षा बांध टूट गया.

बांध के टूट जाने के कारण दर्जनों परिवार का घर बाढ़ के पानी से घिर गया है.

दरअसल बागमती नदी में आई अचानक उफान के कारण पानी की तेज धारा बहने लगी.

जिससे महादलित टोला में आने-जाने के लिए बनाया गया सुरक्षा बांध टूट गया.

इसको लेकर ग्रामीण किशोर कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में

सुरक्षा बांध की मरम्मती का कार्य मनरेगा योजना से कराया गया था.

बांध के कटाव की सूचना स्थानीय सीओ को दिया गया था, परंतु सीओ ने कोई संज्ञान नहीं लिया. फिर बांध के टूट जाने के बाद दोबारा इसकी जानकारी दी गई.

bandh1 22Scope News

लोगों की बढ़ी परेशानी

वहीं इसको लेकर के स्थानीय बुजुर्ग भी बताते हैं कि रस्ता बंद हो गया है. जिसके कारण हम सबकी परेशानी बढ़ गई है. जनप्रतिनिधियों ने बांध के कटाव को रोकने का प्रयास किया था, बोरी में रेत डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कटाव नहीं रूक पाया.

bandh12 22Scope News

इस मामले पर एसडीओ ने क्या कहा

इस पूरे घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद सीओ सहित कई अधिकारी को बांध की मरम्मती के निर्देश दिए गए हैं. कुछ परिवार प्रभावित हुए हैं और इसको लेकर संबंधित विभाग को भी निर्देशित किया गया है. ऊंचे जगहों पर लोगों को विस्थापित किये जाने को लेकर जानकारी दी गई है.

रिपोर्ट: विशाल

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...