पिंक टॉयलेट में उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड भी, किया जायेगा 100 सीटों के टॉयलेट का निर्माण

महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे पिंक टॉयलेट। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 16 निकायों में 100 पिंक टॉयलेट (सीट) का होगा निर्माण। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा ‘राज्य में महिलाओं को स्वच्छता एवं सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल’। पिंक टॉयलेट का उपयोग और संचालन दोनों ही दायित्व निभाएंगी महिलाएं

पटना: सार्वजनिक क्षेत्र से कार्यस्थल तक महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा निकायों में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसका संचालन एवं उपयोग महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। सरकार ने महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर यौन उत्पीड़न एवं हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य व गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए सुरक्षित और निजी स्वच्छता सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट उपलब्ध कराने की पहल की है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट स्थापित करने की घोषणा की थी।

उक्त घोषणा के तहत महिलाओं के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कुल 10 निकायों में 70 सीटों के पिंक टॉयलेट की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्‍त राज्‍य योजना से भी 06 नगर निकायों में 30 सीटों की पिंक टॉयलेट बनाई जाएगी। पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर उच्च कोटि की स्वच्छता और अन्य सुविधाओं से युक्‍त पिंक टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका पिंक रंग केवल महिलाओं के उपयोग हेतु उपलब्ध टॉयलेट को पहचानने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव से पहले CM लगातार उतर रहे सड़कों पर, एक बार फिर…

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा को अक्षुण्ण रखने और महिला सशक्तीकरण के लिए सुरक्षित, निजी सुरक्षा और स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल है। इस पिंक टॉयलेट में सभी जरूरी सुविधाएं यथा बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिन नगर निकायों मे पिंक टॉयलेट की स्‍थापना की जानी है उनमें गयाजी नगर निगम, मुजफ्फरपुर नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, सासाराम नगर निगम, सीतामढ़ी नगर निगम, राजगीर नगर परिषद, बोधगया नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद, भभुआ नगर परिषद और बड़हिया नगर परिषद, बक्‍सर नगर परिषद, जाले नगर परिषद, सिंहवाड़ा नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी नगर पंचायत और देव नगर पंचायत शामिल हैं।

इन टॉयलेट में उपयोग किये गए सेनेटरी पैड के निस्तारण की भी सुविधा होगी। पिंक टॉयलेट के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किए जाएंगे और इसमें महिला केयर टेकर की तैनाती की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- बिहार में विशेष वोटर पुनरीक्षण का काम रहेगा जारी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...