अब नहीं लगेगा न्यूनतम बैलेंस चार्ज, इन बैंकों ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत

Desk. बचत खाता धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यदि आपके खाते में पर्याप्त राशि नहीं है, तो भी बैंक आपसे औसत मासिक बैलेंस (AMB) को लेकर कोई शुल्क (चार्ज) नहीं वसूलेंगे। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत छह प्रमुख बैंकों ने यह चार्ज पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की है।

इन बैंकों ने समाप्त किया न्यूनतम बैलेंस चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI): SBI ने 2020 से बचत खातों पर न्यूनतम शेष राशि को लेकर शुल्क वसूलना शुरू किया था। अब बैंक ने इसे पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB): बैंक ने 1 जुलाई 2025 से सभी सामान्य बचत खातों पर न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। हालांकि, प्रीमियम सेविंग अकाउंट में अभी भी यह चार्ज लागू रहेगा।

इंडियन बैंक: 7 जुलाई 2025 से इंडियन बैंक ने सभी तरह के सेविंग्स खातों पर न्यूनतम बैलेंस शुल्क खत्म कर दिया है।

केनरा बैंक: केनरा बैंक ने मई 2025 में ही सभी बचत खातों – सामान्य, वेतन, और एनआरआई खातों – पर यह शुल्क समाप्त कर दिया था।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB): PNB ने भी अपने सभी प्रकार के सेविंग अकाउंट्स पर औसत न्यूनतम शेष राशि शुल्क हटाने का फैसला किया है।

बैंक ऑफ इंडिया (BOI): बैंक ऑफ इंडिया ने भी बचत खातों पर न्यूनतम शेष राशि से जुड़ा जुर्माना हटा दिया है, जिससे लाखों ग्राहकों को राहत मिली है।

क्या होता है न्यूनतम बैलेंस चार्ज ?

औसत मासिक शेष वह न्यूनतम राशि होती है जो ग्राहक को हर महीने अपने खाते में बनाए रखनी होती है। यदि ग्राहक इस शर्त को पूरा नहीं करता, तो बैंक जुर्माने के रूप में एक निश्चित चार्ज वसूलते हैं, जो खातों के प्रकार के अनुसार भिन्न हो सकता है।

SBI, PNB, BoB, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े बैंकों द्वारा न्यूनतम बैलेंस शुल्क खत्म करने का निर्णय लाखों खाताधारकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह कदम न केवल ग्राहकों की वित्तीय आज़ादी बढ़ाएगा, बल्कि बैंकिंग को और समावेशी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img