श्रावणी मेला की तैयारी पूरी, डीएम पहुंचे अजगैबीनाथ धाम घाट

भागलपुर: श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज का विश्वप्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम सज धज कर तैयार हो गया है। श्रावणी मेला की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होगी। इसको लेकर गुरुवार को भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी, भागलपुर एसपी हृदयकांत ने जिला एवं प्रखंड अधिकारियों के साथ अजगैबीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, उद्घाटन स्थल, बस पड़ाव स्थल, सरकारी धर्मशाला समेत अन्य कांवरियों की सुविधा समेत अन्य चीजों का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। कांवरियों की सुविधा के लिए गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। वहीं कांवरियों की सुविधा के लिए सरकारी धर्मशाला, पानी, शौचालय, बिजली की सुविधा, बस रुट के लिए इस बार अलग जगहों को निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस बल, महिला पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – राहुल – तेजस्वी फैला रहे हैं लोगों में भ्रम, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा…

कांवरियों को इस बार बेहतर सुविधा दी जाएगी। इस दौरान डीएसपी चन्द्र भूषण कुमार, एसडीओ विकास कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रवि कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित इत्यादि सभी विभाग के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया राजधानी, कुख्यात बालू माफिया को दिनदहाड़े भूना…

भागलपुर से श्वेतांबर झा की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...