Advertisment

राहुल – तेजस्वी फैला रहे हैं लोगों में भ्रम, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा…

लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सबको है आराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं। विपक्षी दलों की एक आदत बन गई है कि पहले कहते हैं कि संविधान खतरे में है , फिर सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग या अन्य सरकारी एजेंसियों के निर्णयों को नकार देंगे ये कहां का लोकतंत्र है। राम जी के देश में झूठ और भ्रम पनप नहीं सकता – ऋतुराज सिन्हा

पटना: वोटर पुनरीक्षण के सवाल पर बिहार में छिड़ी सियासी जंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव और उनकी टीम पर जोरदार हमला बोला है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जनता के बीच जो भ्रम और भय की स्थिति बना रहे हैं उससे उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है बल्कि जनता उनकी चाल को समझ रही है और इस चुनाव में उन्हे जवाब जरूर देगी।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा की विपक्षी दलों की एक आदत बन गई है कि पहले कहते हैं कि संविधान खतरे में है, फिर सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग या अन्य सरकारी एजेंसियों के निर्णयों को नकार देंगे ये कहां का लोकतंत्र है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भी विपक्षी दलों के झूठ और भ्रम फैलाने की नीति पर चोट किया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के SIR यानी स्‍पेशल इंटेंसिव रिवीजन के फैसले पर कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें – गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया राजधानी, कुख्यात बालू माफिया को दिनदहाड़े भूना…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं कर रहे है। हमारा मानना है कि न्याय के हक में है कि चुनाव आयोग आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड और राशन कार्ड को भी दस्तावेजों में शामिल करने पर विचार करें। ऋतुराज सिन्हा ने एक बयान जारी कर तेजस्वी यादव के सामने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें सलाह दी है। उन्होंने पूछा है कि तेजस्वी जी आप क्यों जनते के बीच भ्रम और भय फैला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यह भूल जाते हैं कि बिहार में राजद काल का अंधेरा अब छंट गया है।

अब लालटेन की जरूरत किसी को नहीं है,आज हर तरफ रोशनी और प्रकाश है। इसलिए तेजस्वी जी को मान लेना चाहिए कि सच्चाई की रोशनी के सामने झूठ के अंधेरे का टिकना मुश्किल है। मैं कहूंगा बिना तर्क के जनता को भ्रमित करने का, भयभीत करने का वही पुराना टूलकिट, संविधान खतरे में है, आरक्षण खतरे में है, फिर बार प्रयोग हो रहा था, जो कल बिहार बंद के दौरान बिहार के सडको पर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें – BJP नेता अजीत कुमार ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों से बात कर…

ऋतुराज सिन्हा ने कहा की अब देखना यह है कि क्या राहुल बाबा और तेजस्वी यादव जी सुप्रीम कोर्ट जिसकी कल तक वो दुहाई दे रहे थे, अब उस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानेंगे कि उसको भी असंवैधानिक सिद्ध करने के लिए लग जाएंगे। यह तो वही बात हुई कि मेरे मन का हुआ तो ठीक है और अगर मेरे मन के विपरीत कुछ हुआ तो वो गैर कानूनी हो गया।

हमारा संविधान हम सबको अभिव्यक्ति की पूरी आजादी देता है पर संविधान किसी को भी अराजकता फैलाने की आजादी नहीं देता, यह बात हमारे विपक्ष को समझना पड़ेगा। राहुल बाबा और तेजस्वी यादव जी ये अच्छी तरह से समझ लें की राम जी के देश में झूठ और भ्रम पनप नहीं सकता

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   …तो एससी एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान नहीं होती, VIP प्रमुख ने कहा…

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...