Advertisment

भागलपुर: अपने हाथों से लोग उजाड़ रहे अपना आशियाना, हुआ ऐसा कि…

भागलपुर: लोग जीवनभर की कमाई लगा कर अपने सपनों का घर बनाते हैं लेकिन भागलपुर में लोग मजबूरन अपने खून पसीने की कमाई से बनाया हुआ घर तोड़ रहे हैं। दरअसल माँ गंगा अपने रौद्र रूप में हैं और सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा हैं जिसकी वजह से लोग अपना घर बार तोड़ कर दूसरी जगह पलायन करने को मजबूर हैं। भागलपुर में पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस बीच गंगा की धारा सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत के चायचक गांव की तरफ मुड़ गई है जिसके बाद कटाव होने लगा है।

यह भी पढ़ें – ‘भागते हो यहां से, चीर दूंगा…’, शेखपुरा में प्रोफेसर की धमकी, छात्रों में उबाल…

कटाव की वजह से जमीन समेत लोगों के घर भी गंगा की धारा में सामने लगी हैं जिसके बाद अब स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने कहा कि दो दिनों से गंगा का जलस्तर स्थिर है लेकिन धार काफी तेज है जिसकी वजह से कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। कटाव की वजह से लोग अपने हाथों से ही अपना घर उजाड़ने लगे हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी है कि गंगा के रौद्र रूप की वजह से लोगों की जीवन भर की कमाई उजड़ रही है लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान बिल्कुल भी नही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दुल्हन की मांग भर रहा था दूल्हा तभी पहुंची पुलिस और दोनों को ले आई थाना

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...