मंत्री के कार्यक्रम में शराब पी कर पहुंचे मत्स्य पदाधिकारी, डीएम ने भिजवाया जेल…

सुपौल: सुपौल जिले में आयोजित मछुआरा दिवस कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू कुमार शराब के नशे में धुत पाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री नीरज कुमार बबलू और जिलाधिकारी सावन कुमार भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मंच पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने खुद डीएम को हरित पौधा देकर स्वागत भी किया। लेकिन उसी कार्यक्रम के दौरान एक मछुआरे ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि मत्स्य किट वितरण में अवैध वसूली की जा रही है।

जिलाधिकारी ने जब शंभू कुमार को बुलाकर सवाल पूछा तो उनकी हरकतें और चेहरे के हावभाव से डीएम को शक हुआ कि वे नशे में हैं। तुरंत डीएम ने उक्त मत्स्य पदाधिकारी को सर्किट हाउस बुलाकर उत्पाद विभाग को सूचना दी। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। डीएम के आदेश पर उनका ब्लड और यूरीन सैंपल भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें – नीतीश कैबिनेट के इस फैसले को BPSC ने लागू किया, सूचना देते हुए लिखा…

चौंकाने वाली बात ये है कि शंभू कुमार आज ही इस जिले से स्थानांतरित होने वाले थे। इससे भी बड़ी बात यह कि वे वर्ष 2024 में भी भीमनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुके हैं, तब कोर्ट फाइन देकर छोड़ा गया था। फिलहाल उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। शराबबंदी वाले राज्य बिहार में, पदाधिकारी की यह हरकत प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली…

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...