शराबबंदी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री रत्नेश सादा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सुपौल : जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा गांव में रविवार के दोपहर 12 बजे मद्य निषेध विभाग के द्वारा शराबबंदी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग मंत्री रत्नेश सादा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने मद्य निषेध विभाग मंत्री रत्नेश सादा को बुक्के एवं शॉल देकर सम्मानित किया है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शेशव यादव, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, मद्य निषेध विभाग पदाधिकारी अजय कुमार लाला एवं अन्य पदाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू एवं शराब से होने वाले नुकसान को लेकर कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को दिखाया कि किस तरह लोगों का घर परिवार नष्ट हो जाता है और नशे के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है।

यह भी देखें :

इस कार्यक्रम में आए जीविका दीदियों ने अपनी जीवनी बताया। उन्होंने कहा जब हमारे पति शराब पीते थे उस समय हमारे घर की काफी खराब स्थिति थी। इसके बाद हम अपने घर चलाने के लिए जीविका समूह से जुड़े और लोन लेकर किराना का व्यवसाय शुरू किया और अपने समूह में जमा किए गए पैसे से बीमार पति का इलाज करवाएं। जिसके बाद से मेरे पति ने शराब पीना छोड़ दिया और आज हम लोग पति-पत्नी मिलकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : 11 साल बाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...