वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पॉश इलाके में स्थित वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक छात्र को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की पहचान मीठापुर निवासी मेडिकल के द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक के रूप में की गई। छात्रों ने बताया कि दो तीन दिन पहले वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश कल 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजेंगे 1227 करोड़ रूपये…

उसके बाद झगड़ा शांत भी हो गया और आज क्रिकेट खेलते वक्त ही कुछ लड़के फायरिंग करते हुए कॉलेज ग्राउंड में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। इसी दौरान एक गोली मयंक के हाथ में लग गई। जिसके बाद वह भागते हुए अस्पताल पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   …तो एससी एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान नहीं होती, VIP प्रमुख ने कहा…

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...