Breaking: पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के इलाज में इतने लाख रुपये हुए खर्च, कैबिनेट से मिली स्वीकृति

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के उपचार में खर्च हुए 44 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस बैठक में नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड अवर शिक्षा सेवा के तहत पूर्व में निर्धारित पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल पदों की संख्या 465 हैं। इसके लिए 318 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

सभी थानों के लिए खरीदी जाएंगी बोलेरो और अपाचे

वहीं बैठक में राज्य अंतर्गत सभी थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन की खरीददारी की स्वीकृति दी गई है। 1255 चार पहिया वाहन क्रय किया जाएगा। इसके लिए महिंद्रा बोलेरो खरीदी जाएगी। साथ ही 1000 दो पहिया वाहन, टीवीएस अपाचे खरीदी जाएगी। ये वहन यह दो बार में खरीदे जाएंगे।

1 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

वहीं झारखंड में खुदरा शराब की बिक्री श्रम नियोजन विभाग के द्वारा किए जाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दी गई। 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्थ 2025 के बीच मानसून सत्र चलेगा। यह कुल पांच दिन चलेंगे। वहीं बैठक में संस्था नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...