मंईयां सम्मान योजना में अब 2500 रुपये मिलेंगे, कैबिनेट से मिली स्वीकृति

रांची. खबर राजधानी रांची से है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मंईयां सम्मान योजना में लाभार्थियों की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव है। अब मंईयां सम्मान योजना में लाभार्थियों को एक हजार की जगह ढाई हजार (2500) रुपये मिलेंगे।

मंईयां सम्मान योजना में अब ढाई हजार रुपये मिलेंगे

आज हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की जगह ढाई हजार रुपये देने की स्वीकृति दी गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज्ञानोदय योजना अंतर्गत 50 करोड़ की लागत से प्रारंभिक विद्यालय में समेकित विज्ञान एवं गणित प्रयोगशाला की अधिस्तापन की स्वीकृति दी गयी। पथ प्रमंडल गढ़वा अंतर्गत बिलासपुर पथ से बीरबल चौक तक निर्माण के लिए 109 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

कैबिनेट बैठक इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

साथ ही, झारखंड कैबिनेट बैठक में पारा शिक्षक कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षककर्मी को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा की स्वीकृति दी गयी। रांची विश्वविद्यालय के मुख्यालय एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय में कक्षा आधारित शिक्षकों की सेवा आवश्यकता आधारित शिक्षकों के रूप में करने के संबंध में स्वीकृति दी गयी। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका अंतर्गत गोडाजिले में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 39 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

झारखंड कैबिनेट बैठक में दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत होगी, इसकी स्वीकृति दी गयी। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के संशोधन की स्वीकृति दी गयी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहराघोड़ा में महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। राजकीय पॉलिटेक्निक चाकुलिया निर्माण 134 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

असम में कई राज्य के मूलवासी रहते हैं, जिनकी संख्या 70 लाख के करीब है। इन्हें एसटी का दर्जा प्राप्त नहीं है। इनके लाभ के लिए कई प्रस्ताव लाए गए हैं, जिनके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो वहां के लोगों का जायजा लेगी, कैबिनेट से इसकी भी स्वीकृति दी गयी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img