Breaking: झारखंड में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि, कैबिनेट से मिली स्वीकृति

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें झारखंड में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं।

कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि

राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई है। साथ ही राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई है। वहीं राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड अवर शिक्षा सेवा के तहत पूर्व में निर्धारित पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल पदों की संख्या 465 है। इसके लिए 318 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

सभी थानों के लिए खरीदी जाएंगी बोलेरो और अपाचे

वहीं बैठक में राज्य अंतर्गत सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन की खरीददारी की स्वीकृति दी गई है। 1255 चार पहिया वाहन क्रय किया जाएगा। इसके लिए महिंद्रा बोलेरो खरीदी जाएगी। साथ ही 1000 दो पहिया वाहन, टीवीएस अपाचे खरीदी जाएगी। ये वहन दो बार में खरीदे जाएंगे।

1 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

वहीं झारखंड में खुदरा शराब की बिक्री श्रम नियोजन विभाग के द्वारा किए जाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दी गई है। 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच मानसून सत्र चलेगा। यह कुल पांच दिन चलेंगे।

वहीं बैठक में संस्था नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बैठक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के उपचार में खर्च हुए 44 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...