सावधान ! गोपालगंज में ये शख्स बेच रहा ब्रांडेड कंपनी का नकली सीमेंट, मामला दर्ज

गोपालगंज : गोपालगंज में एक किसान ने घर निर्माण के लिए सीमेंट कंपनी के डीलर से खरीदे गए सीमेंट को नकली बताकर कुचायकोट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित किसान के मुताबिक उसे सीमेंट कंपनी के डीलर के द्वारा सीमेंट की कई बोरियों के साथ कुछ बोरियां डुप्लीकेट भेज दी हैं। जिसको लेकर पीड़ित ने सीमेंट कंपनी और दुकानदार के खिलाफ कुचायकोट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला कुचायकोट के मठिया हाता गांव की है।

मठिया हाता गांव के किसान आलोक कुमार पांडे के मुताबिक उन्होंने कुचायकोट के नेचुआ जलालपुर बाजार से सीमेंट डीलर के यहां से 55 बोरियां सीमेंट की खरीदारी की थी। 55 बोरा सीमेंट के साथ सीमेंट की कुछ बोरियां उसे डुप्लीकेट और घटिया क्वालिटी की दे दी गई। जिसको लेकर पीड़ित किसान ने डीलर से शिकायत भी की। लेकिन डीलर के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित किसान ने सीमेंट कंपनी के रीजनल हेड से बात कर इसकी शिकायत की। और इस मामले में कुचायकोट थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नेचुआ जलालपुर के सीमेंट कंपनी के डीलर प्रभात बरनवाल के मुताबिक उनके द्वारा बेचा गया सीमेंट ओरिजिनल है। उन्हें फंसाने के नियत से यह शिकायत दर्ज कराई गई है।

हालांकि पीड़ित के शिकायत पर एसीसी कंपनी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने टेक्निकल अधिकारियों की टीम को नेचुआ जलालपुर में जांच के लिए भेज दिया है।

डुप्लीकेट सामानों की पैकेजिंग का खुलासा, 6 लाख का सामान जब्त

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...