दरभंगा में RJD नेता करेंगे विधानसभा चुनाव को लेकर परिचर्चा

दरभंगा: विधानसभा नजदीक आते ही सभी पार्टी तैयारी में जुट गई हैं। मिथिलांचल में RJD को मजबूत करने के महागठबंधन के नेता लगातार लगे हुये हैं। राजद नेता प्रेमचंद यादव उर्फ़ भोलू यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता किया और कहा कि16 दिसम्बर सोमवार को जुबली हॉल पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी स्वागत सह विधानसभा पर परिचर्चा में शामिल होने आ रहें है।

उन्होंने जानकारी देते हुये कहा कि हमारे लिए गर्व और हर्ष की बात है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद में विरोधी दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया है। उनका यह पद न केवल पार्टी बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी साहब का राजनीतिक जीवन बेदाग और प्रेरणादायक रहा है।

उन्होंने अपनी नैतिकता और अनुशासन से राजनीति को नई दिशा दी है। वे युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहे हैं। चाहे वित्त मंत्रालय हो, स्वास्थ्य हो, या फिर संसदीय कार्य, हर जिम्मेदारी को उन्होंने कुशलता और ईमानदारी से निभाया है। उनका अनुभव विधान परिषद में विपक्ष की आवाज को और मजबूत करेगा। अभिनंदन समारोह योगदान को सम्मान देने और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती देने के लिए है। हम सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हैं इस ऐतिहासिक पल के हिस्सा बनें एवं सिद्दीकी साहब को सम्मानित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अब्दुल बारी सिद्दीकी साहब को विरोधी दल के मुख्य सचेतक की भूमिका से बिहार की जनता की आवाज और मजबूत होगी। वे विधानसभा और विधान परिषद में सरकार की जनविरोधी नीतियों का सशक्त विरोध करेंगे। उनकी नियुक्ति से यह साफ हो गया है कि पार्टी ने सही नेतृत्व को पहचाना है और जनता के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। हम मीडिया के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी की प्राथमिकता जनता की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

सिद्दीकी साहब की नियुक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी से अनुरोध है कि इस अभिनंदन समारोह को व्यापक रूप से कवर करें, ताकि सिद्दीकी साहब के योगदान की जानकारी जनता तक भोलू यादव ने कार्यकर्ताओ व लोगो से कार्यक्रम में पहुंचकर भाग लेने का आग्रह किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष, गंगा मंडल,जिला प्रवक्ता,सुभाष यादव, राजद नेता, डॉ संतोष गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता राधे मोहन, कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Rahul Gandhi करवाना चाहते हैं देश में गृह युद्ध, गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेताओं पर…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...