Advertisement
Advertisement

रेलवे ने बदला आरक्षण चार्ट तैयार करने का समय, रांची से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों पर होगा लागू

रांची: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रथम आरक्षण चार्ट (Reservation Chart) तैयार करने के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब चार्ट ट्रेन के प्रस्थान समय से चार घंटे पहले नहीं, बल्कि आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। यह व्यवस्था रांची रेल मंडल से चलने वाली अधिकतर ट्रेनों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे यात्रियों को पहले से ही अपनी सीट की स्थिति जानने, वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी। साथ ही, करंट बुकिंग और सीट उपलब्धता में भी इजाफा होगा।

  • जिन ट्रेनों का प्रस्थान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच होता है, उनका पहला आरक्षण चार्ट पिछली रात 9:00 बजे तक तैयार किया जाएगा।
  • जिन ट्रेनों का प्रस्थान दोपहर 2:00 बजे से रात 11:59 बजे तक है या रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच है, उनका चार्ट प्रस्थान से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

हालांकि, रांची रेल मंडल से चलने वाली दो प्रमुख प्रीमियम ट्रेनें—रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस—पर फिलहाल यह नया नियम लागू नहीं किया गया है। इन ट्रेनों में वीवीआईपी यात्रियों के सफर करने के कारण रेल मंडल ने दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच को पत्र लिखकर पूर्व व्यवस्था यथावत रखने का अनुरोध किया है।

इस बदलाव को लेकर तीन दिन पहले गार्डेनरीच मुख्यालय में दक्षिण-पूर्व रेलवे की समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें सभी डिविजनों से ट्रेनों के आरक्षण चार्ट संबंधी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। निर्णय के तहत यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए चार्ट बनाने का समय बढ़ाया गया।


Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...