मंईयां सम्मान योजना: जून माह की राशि अगले सप्ताह से खातों में ट्रांसफर, महिलाओं के लिए राहत की खबर

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जून माह की राशि ₹2500 अगले सप्ताह से लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से जिला प्रशासन को निर्देश के माध्यम से दी गई है।

गौरतलब है कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शुरुआत में यह राशि ₹1000 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2500 किया गया।

हालांकि बीते कुछ महीनों से भुगतान प्रक्रिया में देरी की शिकायतें सामने आई हैं। मई माह की राशि अभी तक सभी जिलों में पूरी तरह वितरित नहीं हो सकी है। लेकिन इसी बीच सरकार ने जून माह की राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी जिलों को कहा गया है कि जून की राशि का भुगतान अगले सप्ताह से आरंभ कर दिया जाए। अधिकारियों के मुताबिक, भुगतान प्रक्रिया में हो रही देरी का कारण दस्तावेजों की जांच और फर्जी लाभार्थियों की पहचान है।

हाल ही में यह मामला भी सामने आया था कि कुछ बाहरी राज्यों – विशेष रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल – के लोग फर्जीवाड़े के जरिए इस योजना का लाभ उठा रहे थे। किशनगंज (बिहार) से 40 पुरुष और 172 मुस्लिम महिलाओं द्वारा फर्जी तरीके से योजना का लाभ लिए जाने का मामला भी उजागर हुआ है।

इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में थोड़ी देर हो रही है। इसके बावजूद सरकार का प्रयास है कि हर माह की 15 तारीख तक लाभुकों को राशि उपलब्ध कराई जाए।

हालांकि पहले भी जब तीन महीने की राशि लंबित रह गई थी, तब सरकार ने एकमुश्त ₹7500 ट्रांसफर कर लाभार्थियों को राहत दी थी।

जून माह की राशि के जल्द ट्रांसफर की खबर महिलाओं के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जो इस योजना से अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करती हैं।


Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...