Hazaribagh : पहली सोमवारी पर ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Hazaribagh : सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही सोमवार को हजारीबाग के ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवभक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे – हर वर्ग के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पुंदाग में लुटेरों का धावा, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार… 

सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिर परिसर में विशेष भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, दही, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे थे। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बुढ़वा महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है।

Hazaribagh : 500 साल पुराना है मंदिर का इतिहास
Hazaribagh : 500 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

ये भी पढ़ें- Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी… 

Hazaribagh :  500 वर्ष पुराना है मंदिर

मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है। मंदिर का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व बेहद खास है। पहले यह स्थान ‘बुद्धा महादेव’ के नाम से जाना जाता था, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान बुद्ध यहां कुछ समय के लिए ठहरे थे। समय के साथ श्रद्धालुओं ने इसे ‘बुढ़वा महादेव’ कहना शुरू कर दिया, जो अब इसकी पहचान बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : सावन संग बरसेगा कहर! 15 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… 

Hazaribagh : ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है मंदिर
Hazaribagh : ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है मंदिरसावन में मंदिर की महत्ता और भी बढ़ जाती है। विशेषकर सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ सुबह से लेकर देर शाम तक लगी रहती है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति पूरी तरह मुस्तैद रही। शिवभक्तों ने कहा कि सालभर इस दिन का इंतजार करते हैं और सावन में यहां दर्शन करना सौभाग्य की बात होती है।

 Ranchi : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 22 स्पेशल ट्रेने चलेंगी, यहां देखे लिस्ट… 

आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

बुढ़वा महादेव मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हजारीबाग के सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक है। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि यहां की आस्था आज भी उतनी ही अडिग और जीवंत है, जितनी सदियों पहले थी।

दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में Jharkhand Congress की अहम बैठक आज… 

इस मंदिर की अन्य विशेषताओं की बात करें तो यहां से बाबा बैजनाथ धाम देवघर जाने वाली हर कांवरिया पहले इस मंदिर में दर्शन करता है और बाबा बैजनाथ धाम से लौटने पर फिर यहां पर दर्शन करने के उपरांत थे अपने घर जाता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Ranchi : 24 दिन बाद डीपीएस के म्यूजिक टीचर का शव यहां से बरामद…

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Dhanbad : लाठी-डंडे से भिड़े मजदूर और कंपनी समर्थक, केओसीपी में मचा हंगामा… 

Bokaro : बोरे में क्या है? कथित चोर चढ़ा भीड़ के हत्थे, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Dhanbad में सरकारी जमीन की लूट, गोबिंदपुर के ग्रामीणों ने रुकवाया काम, अंचलाधिकारी के… 

दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में Jharkhand Congress की अहम बैठक आज… 

 Ranchi : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 22 स्पेशल ट्रेने चलेंगी, यहां देखे लिस्ट… 

Jharkhand Weather Today : सावन संग बरसेगा कहर! 15 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… 

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...