Advertisement
Advertisement

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, पिता को मुखाग्नि देने निकले बेटे की भी मौत, एक ही परिवार के 6 लोगों ने गंवाई जान

Jharkhand के हजारीबाग जिले की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।

Google पर 22Scope चुनें

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहे परिवार की गाड़ी को ट्रेलर और कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मारी।


Jharkhand Road Accident रांची: Jharkhand के हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित जीटी रोड की दनुआ घाटी में सोमवार सुबह भीषण Road Accident हो गया। पिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने बनारस जा रहे परिवार की गाड़ी को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर और कोयला लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 14 लोग घायल हो गये। मृतकों में छह लोग एक ही परिवार के हैं। इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि जो बेटा अपने पिता को मुखाग्नि देने के लिए निकला था, उसकी भी सड़क हादसे में मौत हो गयी।

Jharkhand Road Accident: दनुआ घाटी में कैसे हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, बिहार के बगोदर क्षेत्र के बिहारो सलैयाटांड़ अटका निवासी कुंजो कुम्हार का सात नवंबर को निधन हो गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिजन और गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर को महिंद्रा वाहन संख्या जेएच 05 एआर 670 के ऊपर बने कैरियर पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए बनारस रवाना हुए थे।

सुबह करीब 10.30 बजे दनुआ घाटी में हथिया बाबा के समीप वाहन के कैरियर पर रखे पार्थिव शरीर को बांधने वाली रस्सी ढीली हो गयी। इसके बाद परिजनों ने ढलान पर सड़क किनारे वाहन रोक दिया और रस्सी ठीक करने लगे। इस दौरान कई लोग वाहन के आसपास खड़े थे।

इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने महिंद्रा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वाहन सड़क पर आ गया। इससे पहले कि लोग संभल पाते, बरही से बिहार की ओर जा रहे कोयला लदे ट्रक ने भी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद महिंद्रा वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रेलर और कोयला लदे ट्रक के चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गये।

Jharkhand Road Accident: मृतकों में छह एक ही परिवार के, सात लोगों की गयी जान

इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में कुंजो कुम्हार के पुत्र राजू पंडित, उनके बहनोई रामेश्वर कुम्हार (65), बहू बुधनी देवी (45), दूसरी बहू सावित्री देवी, तीसरी बहू रूबिया देवी और दामाद ढोकला कुम्हार शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोसी रामकिशुन मंडल (48) की भी मौत हो गयी।

हादसे में घायल 14 लोगों में परमेश्वर प्रजापति, बेबी देवी, विनोद साव, दिलीप प्रजापति, उगनी देवी, सुनीता देवी, मोती पंडित, सीताराम कुम्हार, फागुन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, मुकेश पंडित, दीपनी देवी और सरजू महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Jharkhand Road Accident: पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और चोरदाहा चेकपोस्ट प्रभारी नीतीश कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचाया गया। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीकांत और डॉ पुष्पा कुमारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

Jharkhand Road Accident: गांव में होगा कुंजो कुम्हार का अंतिम संस्कार

हादसे के बाद परिवार ने बनारस में अंतिम संस्कार करने का फैसला बदल दिया है। अब कुंजो कुम्हार का अंतिम संस्कार 10 नवंबर को गांव में ही किया जायेगा। हादसे में घायल पुत्र फागुन प्रजापति, सीता कुम्हार और लखन कुम्हार गांव लौट आये हैं।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दनुआ घाटी में यह हादसा कैसे हुआ?

पिता के अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहे महिंद्रा वाहन की रस्सी ढीली हो गई, जिसे ठीक करने के दौरान पीछे से एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कोयला लदा ट्रक भी वाहन से टकरा गया, जिससे वाहन खाई में जा गिरा।

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?

हादसे में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया।

ट्रेलर और ट्रक के चालकों को पकड़ा गया?

दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल से अपने वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके उनकी खोज शुरू की है।

हादसे में कितने लोग एक ही परिवार के थे?

कुल 7 मृतकों में से 6 लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें कुंजो कुम्हार के पुत्र राजू पंडित, उनके बहनोई रामेश्वर कुम्हार, तीनों बहुएं और एक दामाद शामिल थे।

Commercial Advertisment

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...

Weather Update: झारखंड में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 11 से...

 झारखंड में 10 नवंबर से Weather में बदलाव की संभावना है। 11 नवंबर से कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे। रांची का न्यूनतम तापमान...

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव