नवादा में बाढ़ में बही पुल और सड़क की स्थिति का डीएम ने लिया जायजा

नवादा: नवादा के डीएम रवि प्रकाश ने गुरुवार को रजौली प्रखंड के धमनी-सवैयाटांड़ पथ पर सरियो गांव के पास बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल एवं बाढ़ में बही सड़क की स्थल जांच की। जांच के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम रवि प्रकाश ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत जिले के अधिकारियों के साथ प्रभावित जगह पर पहुंचकर स्थल जांच कर इसकी जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने आसपास के ग्रामीणों से बात कर खुरी नदी में आए बाढ़ और उससे उत्पन्न हुए हालात की पूरी जानकारी ली।

ग्रामीणों ने वर्ष 2018 में ग्रामीण कार्य विभाग के संवेदक अंगद कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिया व सड़क के निर्माण में बरती गई लापरवाही की भी डीएम को जानकारी दी की कि किस तरह से संवेदक ने ग्रामीणों द्वारा और बड़ा पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग को ठुकरा दी थी जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। बातचीत के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर डायवर्सन बनाकर धमनी-सवैयाटांड़ पथ पर बाढ़ में बही सड़क से बाधित हुए आवागमन को चालू कर दिया जाएगा और बारिश के मौसम के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मति करा दी जाएगी।

ग्रामीण कार्य विभाग रजौली के कार्यपालक अभियंता ई अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम ने 24 घंटे के अंदर डायवर्सन बनाकर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार की शाम तक डायवर्सन बनाकर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। इसके बाद विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद बाढ़ में बही सड़क की भी मरम्मति करा दी जाएगी।

आपको बता दें कि मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद उसी रात खुरी नदी में आई बाढ़ से धमनी-सवैयाटांड़ पथ पर नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने और लगभग 30 फीट तक सड़क के बाढ़ में बह जाने से सवैयाटांड़ पंचायत के लोगों का रजौली से संपर्क टूट गया था। मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन, सीओ मो गुफरान मजहरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सिकंदर राजवंशी, पूर्व मुखिया धीरज कुमार मोदी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग के साथ सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img