एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

दरभंगा: एक तरफ बिहार में सरकार बेहतर बुनियादी शिक्षा व्यवस्थाओं के दावे करती है तो दूसरी तरफ दरभंगा में एक स्कूल सारी सरकारी व्यवस्थाओं को मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है। दरभंगा में एक विद्यालय ऐसा है जिसका आज तक अपना भवन नहीं बन सका और छात्र पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। जब धूप होती है तो छात्र पेड़ के छांव खोजते हैं और जब बारिश होती है तो घर भागते हैं।

यह विद्यालय है दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड के गोदियारी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय लिवाटोल। इस विद्यालय की कहानी वर्षो पुरानी है जहां आज तक भवन नहीं बन सका। यहाँ न तो क्लासरूम है, न ही ब्लैकबोर्ड और न ही बेंच। बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करते हैं। ब्लैकबोर्ड के लिए विशाल पीपल के पेड़ के चारों ओर सीमेंट के चबूतरे पर कोटिंग की गई है। स्कूल में बारी बारी से एक से लेकर पांच क्लास तक को शिक्षक पढ़ाते हैं।

स्कूल में कुल छ शिक्षक है जिसमें चार बीपीएससी से चयनित शिक्षक एवं दो नियोजित शिक्षक है। जानकारी के अनुसार 2003 में जब राजद कि सरकार थी तब अति पिछड़ा क्षेत्र के बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए लोक शिक्षा केन्द्र नामक एक प्रयास कि शुरुआत की गई थी जिसमें सरकार की सोच थी जो अति पिछड़ा के बच्चों को शिक्षित किया जाय। फिर तीन साल बाद 2006 में प्राथमिक विद्यालय में मर्ज किया गया था लेकिन शुरू से ही विद्यालय का अपना भवन नहीं रहा‌।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने 2006 से कई बार सरकार एवं जिल प्रशासन से इमारत के लिए गुहार लगाई है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला है। ग्रामीणों ने 2016 में सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिए लोक शिकायत भी दर्ज कराई थी। हाल ही में 19 मई को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अंचल पदाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। यह इलाका जदयू विधायक और बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी का है। इस स्कूल की हालत शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर दिखाती है। “यहाँ किताबें खुलती है लेकिन छत नहीं। बच्चे पढ़ते हैं, बारिश हो तो घर भागो”।

स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी ने बताई की जब बारिश होती है तो घर जाना पड़ता है और तेज धूप में पेड़ के छांव में पढ़ाई करने को मजबूर है। हम लोगो की भी इच्छा है कि स्कूल का अपना भवन हो जहाँ हम लोग बैंच डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करें। कुछ दिन पहले की बात है जब हम लोग बैठकर पढ़ रहे थे, तभी मेरी सहेली के ऊपर पेड॒ की डाली टूट कर गिर गई थी।

वहीं स्कूल की छात्रा रानी कुमारी ने कहा कि हमलोग जब से स्कूल में पढ़ाई करने आयें है तो पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई कियें। हम लोगो की इच्छा है कि स्कूल का अपना भवन हो जहाँ हम लोग अच्छे से पढ़ाई कर सकें। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद सिंह  ने इस संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि दुख कि है पेड़ के नीचे विद्यालय चल रहा है। यह नहीं होना चाहिए था लेकिन अब जमीन उपलब्ध हो रहा है विभागीय प्रक्रिया चल रही है। सरकार से अब बस यहीं मांग है जो जल्द से जल्द फंड मुहैया कर दे जो स्कूल का भवन बन जाय।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन सदा ने कहा कि आप लोगो के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। दरअसल स्कूल निर्माण के लिए दो बार फंड जा चुका है, लेकिन किसी कारण से नहीं बन सका है जल्द ही समुचित व्यवस्था की जायेंगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हर महीने रंगदारी दो नहीं तो…, एक दर्जन दुकानदार को बदमाश ने दी धमकी…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img