स्वच्छता सर्वेक्षण में गया देश में 27वां और बिहार में दूसरे स्थान पर, मंत्री ने कहा…

गया: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में भगवान विष्णु की पावन नगरी गया जी ने राष्ट्रीय स्तर पर 27वाँ स्थान और पूरे बिहार राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गया जी की जनता, नगर निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों एवं वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि यह सफलता गया जी के नगर निगम अधिकारियों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सभी इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 2 अक्टूबर 2014, गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। भारत सरकार एवं बिहार सरकार के सामूहिक प्रयासों से बिहार में स्वच्छ भारत मिशन को गति मिली है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है।

डॉ प्रेम कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने गया जी की जनता से अपील की कि गया जी को इसी तरह स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ताकि आने वाले समय में हमारा शहर स्वच्छता के मामले में देश और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करे।

इसके साथ ही मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर चिंता देवी, पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित कई वार्ड पार्षद एवं निगम के अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सफाईकर्मियों का उत्साह बढ़ायान इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में बिहार में गया नगर निगम को पहला स्थान मिला है  यह बड़े ही गौरव की बात है, जबकि 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बिहार को 27वां स्थान मिला है।

गया निगम निगम अपनी कार्यशैली के कारण आगे बढ़ रहा है, इसमें निगम के प्रतिनिधि, अधिकारी व सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। यही वजह है कि आज हम लोगों ने उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया है। गया का स्वच्छता में पहला स्थान रहे, उसके लिए हमलोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गया नगर निगम की बात करें, तो यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्मचारियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सुबह से शाम तक लोग सफाई में लगे रहते हैं। विगत कई सालों से गया जी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में लगातार उपलब्धि बनाए हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...