साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Desk. साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर उनके फैन्स के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार अस्पताल में उनके साथ मौजूद है और उनकी देखरेख में लगा हुआ है।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं विजय देवरकोंडा

फैन्स के लिए राहत की बात यह है कि विजय की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ विजय के फैन्स भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट: ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में हैं विजय

विजय देवरकोंडा के करियर को लेकर भी इस समय चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आ सकते हैं। पहले खबर थी कि यह रोल विक्रांत मैसी निभाएंगे, लेकिन अब खबरें हैं कि विजय, विक्रांत को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक विक्रांत, विजय या फरहान अख्तर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में चर्चा

विजय की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, विजय ने अब तक किसी का नाम लिए बिना सिर्फ यह कहा है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार रेस्त्रां और वेकेशन पर साथ देखा गया है, लेकिन अब तक किसी ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। बीच में यह भी खबरें आई थीं कि विजय जल्द शादी कर सकते हैं।

 Ranchi Crime: हरमू में 15 लाख की चोरी, रिटायर्ड संयुक्त निबंधक...

 रांची के हरमू हाउसिंग बोर्ड में रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।...

Ranchi University PhD Admission 2026: 331 सीटों पर बिना फीस और...

 रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission 2026 के तहत 331 सीटों पर 1 से 10 सितंबर तक आवेदन होंगे। प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और आवेदन...

Jharkhand Weather: अगस्त की बारिश ने खत्म किया सूखे का संकट,...

 झारखंड में अगस्त की अच्छी बारिश से सूखे का संकट टल गया है। राज्य में लक्ष्य के 87 फीसदी खेतों में धान की रोपनी...