Desk. भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाते हुए गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से दो स्वदेशी शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों पृथ्वी-II और अग्नि-I का सफल परीक्षण किया। ये परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (SFC) की निगरानी में आयोजित किए गए और सभी परिचालन व तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक मान्य किया गया।
पृथ्वी-II मिसाइल की प्रमुख विशेषताएं
यह सतह से सतह तक मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है। इसकी मारक क्षमता 250 से 350 किलोमीटर है। साथ ही पेलोड क्षमता 500 से 1000 किलोग्राम है। उन्नत जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली से लैस है, जिससे यह उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकती है। मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 2003 में स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड में शामिल किया गया था।
अग्नि-I मिसाइल की जानकारी
अग्नि-I एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है, जिसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मारक क्षमता लगभग 700 से 900 किलोमीटर है।
Highlights



















