बड़े भाई के 13वीं का सामान खरीद कर घर जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के पास एनएच-19 पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार करने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले आए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद एक व्यक्ति अभिजीत पांडे को मृत घोषित कर दिया।

goal 22Scope News

घटना मोहनिया थाना अंतर्गत देवकाली के पास हो गई

वहीं उनके साथी ओमप्रकाश गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक अभिजीत पांडे के बड़े भाई की 13वीं शुक्रवार को थी जिसका मोहनिया से सामान की खरीदारी कर बाइक से अपने गांव दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिंहा जा रहे थे। तभी यह घटना मोहनिया थाना अंतर्गत देवकाली के पास हो गई। कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के पास ट्रक की चपेट में आने से अभिजीत पांडे की घटनास्थल पर मौत हुई है और उनका साथी घायल हुआ है। मृतक के बड़े भाई की 13वीं शुक्रवार को होनी थी जिसका सामान की खरीदारी कर अपने गांव जा रहे थे।तभी यह घटना हो गई।

घटनास्थल पर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य पहुंची

वही सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची मोहनिया भाग-3 की जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया की एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक मे टक्कर दी। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक दो भाई थे जहां बड़े भाई की मौत होने के बाद उनकी 13वीं शुक्रवार को होनी थी जिसका समान की खरीदारी करने के लिए यह मोहनिया बाइक से आए हुए थे। वापस लौटने के दौरान एनएच-19 पर देवकली के पास ट्रक वाला टक्कर मार दिया है। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए शव को भभुआ भेज रही है।

यह भी देखें :

ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई है मौत, एक घायल – थानाप्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी

वहीं मोहनिया थानाप्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत देवकली के पास हुई है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को बनारस के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कागजी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़े : आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में हादसा, नवादा में किसान, कैमूर में वृद्ध की मौत…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...