कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौत

आरा : पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली पुल के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक राजकुमार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के रहने वाला है

जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के धमौर थाना क्षेत्र के जनापुर गांव निवासी बुधराम उर्फ कल्लू का 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, मृतक के साथ रहे खलासी बालक राम ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से ट्रक पर चीनी लोड कर पटना जा रहे थे। इसी बीच जाने के क्रम में शुक्रवार की रात कनैनी पुल के समीप उनके ट्रक का ब्रेकडाउन हो गया। जिसको लेकर वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर बना रहे थे।

Ara Maut 1 22Scope News

ट्रक बनाने के क्रम में मिस्त्री ने राजकुमार से जग मांगा तो वह जग लेकर उसे देने जा रहा था

आपको बता दें कि ट्रक बनाने के क्रम में मिस्त्री ने राजकुमार से जग मांगा तो वह जग लेकर उसे देने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले उनके ट्रक में टक्कर मारी और ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब उनके द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

Ara Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : एक फीट जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...