Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर : कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है, जो अपनी मौसी के गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि अक्षय अपने मौसेरे भाई के साथ तालाब में नहा रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार...

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने घाटों किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बांका : छठ पूजा की तैयारी को लेकर बांका के जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। इसी कड़ी में बांका के डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने तारा मंदिर छठ घाट और चांदन नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा एसडीएम राजकुमार, सीओ प्रियंका कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। डीएम ने सर्वप्रथम तारा मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया।DM ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई कराने को लेकर दिया निर्देश  इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक...

गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA की ही सरकार, अपराध हुआ तो 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सम्राट ने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी। सुशासन का राज है। अगर बिहार में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन पारिवारिक झगड़े या जमीन विवाद को छोड़कर।सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ गरुआ की सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार...

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर ग्रामीण और मवेशी की मौत, तीन घायल…

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के कठकोको गांव में आसमानी बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। वज्रपात के चपेट में आने से एक ग्रामीण और मवेशी की दर्दनाक मौत हो वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh ED Raid : खनन कार्यालय में केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी, कोल लिंकेज घोटाले की आंच… 

ये भी पढ़ें- Palamu : फोर्थ ग्रेड बहाली पर लगी रोक, राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जारी की अधिसूचना… 

घर के बरामदे में बच रहे थे ग्रामीण

Giridih : जानकारी देता ग्रामीण
Giridih : जानकारी देता ग्रामीण

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में पंचायती चल रही थी, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग पास स्थित एक घर के बरामदे में चले गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे बरामदे में खटिया पर बैठे चार लोग चपेट में आ गए और अचेत हो गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ ने कर दिया बर्बाद! लत ऐसी कि खुद को ही लूट लिया… 

ये भी पढ़ें- Palamu : फोर्थ ग्रेड बहाली पर लगी रोक, राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जारी की अधिसूचना… 

Giridih : वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत

घटना के तुरंत बाद मौजूद ग्रामीणों ने सभी चारों को उठाकर बचाने का प्रयास किया। तीन लोग होश में आ गए, लेकिन  रमेश टुडू की हालत गंभीर बनी रही। परिजन आनन-फानन में रमेश को ऑटो में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश कठकोको गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला फाइव स्टार सम्मान 

ये भी पढ़ें- Breaking : खनन विभाग में ईडी की दबिश से हड़कंप, दरवाज़ा बंद, छानबीन जारी… 

इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजन रोते-बिलखते शव को लेकर घर वापस लौट गए। वहीं, बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से एक मवेशी की भी मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अप्रत्याशित घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। तिसरी प्रखंड प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर सांत्वना व्यक्त की है और आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Saraikela Murder : संपत्ति के लिए भाई बना काल! पत्थर से कूचकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी फरार… 

Koderma Accident : घाटी में कंटेनर बना काल! सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Giridih : उसरी नदी में समस्तीपुर के लापता युवक का शव बरामद, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका… 

Pakur Crime : गांव-गांव घूमकर बेचता था ज़हर! ब्राउन शुगर का सौदागर गिरफ्तार… 

Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, डॉक्टर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने चालक की कर दी धुनाई… 

Dhanbad : दहेज की खातिर मार डाला! गर्भवती विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर आरोप… 

Ranchi : डोरंडा थाना बना अखाड़ा! युवती और महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस पर पक्षपात का आरोप… 

Bokaro Crime : रात के अंधेरे में सेंधमारी कर ऐसे उड़ाते थे सामान, दो शातिर चोर गिरफ्तार… 

Dhanbad : राजगंज थाना प्रभारी का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, जांच के आदेश… 

Ranchi Crime : नशे का कारोबार बेनकाब, भारी मात्रा में अफीम के साथ दो तस्कर धराए… 

Related Posts

Giridih: होटल कलश धाम में पुलिस-प्रशासन का छापा, संदिग्ध हालत में...

Giridih: सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार, होटल...

Giridih: कोइरीडीह के टिंकू गुप्ता साइकिल से निकले अयोध्या धाम यात्रा पर

Giridih: सरिया प्रखंड के कोइरीडीह गांव निवासी टिंकू कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक अनोखी यात्रा की शुरुआत की। वे लगभग 650 किलोमीटर लंबी साइकिल...

Giridih: नाबालिग लड़की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जेएमएम...

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी, जिसको लेकर मंगलवार को झामुमो नेता शत्रुघन प्रसाद मंडल ने...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel