वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला समेत एक मवेशी की मौत

गुमलाः जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला समेत एक मवेशी की मौत हो गई है. घटना नवाटोली कॉलोनी गांव की है. देर शाम अचानक हुए बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से सबीना केरकेट्टा और महिला उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सबीना केरकेट्टा व उर्मिला देवी मवेशी चराने गयी थी. अचानक बारिश होने के कारण दोनों मवेशी को अपने घर लेकर आई और बांधने लगी उसी दौरान वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में दो महिला समेत मवेशी आ गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया.

 

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...