ADG के समर्थन में उतरे मंत्री संतोष सिंह, कहा- विपक्ष उसे तोड़-मरोड़ कर रहा पेश

कैमूर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने एडीजी कुंदन कृष्णन के समर्थन में दिखायी दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि एडीजी साहब का कहने का मतलब यह था कि अक्सर जब किसान का अप्रैल, मई, जून और जुलाई का जो महीना होता है वह उन्हीं का महीना होता है। रोपनी के समय जमीन का बहुत विवाद होता है। जमीन को लेकर आपस में लड़ते रहते हैं। उनका कहने का यह मतलब नहीं था कि किसान क्राइम करते हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो ऐसे ही लोग बोलते रहते हैं और किसी भी बात को तोड़-मरोड़कर कर पेश करते हैं।

goal 22Scope News

बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनलिस्ट नहीं है – मंत्री संतोष सिंह

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि पटना में जो हुआ है वो सही नहीं हुआ। पहले तो एक बात स्पष्ट है कि यहां ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनलिस्ट नहीं है, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं है। यानी संगठित क्राइम नहीं है। पहले किसी जमाने में होता था। हम नाम नहीं रखेंगे लेकिन जो भी हो रहा है वह बिल्कुल गलत है। यह रिजल्ट आपको 10 दिन में मिल जाएगा। सरकार सेंसिटिव हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साफ निर्देश है कि कोई भी अपराधी इस तरह का काम करता है, पकड़ा जाए। जो बुलेट चलाता है वह बुलेट खाएगा।

लालू यादव पर संतोष सिंह ने कहा- जो मेवा खाया है उसका यहीं हाल होगा

मंत्री संतोष सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मेवा खाया है उसको खोवा नहीं मिलेगा। जो जैसा किया है उसका वहीं हाल होगा। जो गलत काम करेगा उसे तो सजा मिलेगा। यह सब चीजें लालू यादव के लिए खास बात नहीं है। हमको तो लगता है कि हम जब से राजनीति में आए हैं तबसे लालू यादव घोटाले का हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं।

राहुल-तेजस्वी को चुनाव आयोग पर रखना चाहिए भरोसा – संतोष सिंह

संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को तो चुनाव आयोग पर भरोसा रखना चाहिए। जैसा कि मालूम है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया है। बाबासाहेब ने संविधान के अंतर्गत इलेक्शन कमीशन को चुनाव कराने की प्रक्रिया है। उनको संविधान, चुनाव आयोग और न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। भारत देश का ऐसा कौन व्यक्ति है कि जिसके पास भारत के राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण नहीं है। 14 कागजात दिए गए हैं, उसके पास कुछ भी नहीं है। इसका मतलब है कि तेजस्वी को इसे अच्छी से पता करना चाहिए। तेजस्वी जान रहे हैं कि मेरा कहानी खत्म होने वाला है। इंडी गठबंधन में राहुल हो या तेजस्वी बाबा हों इन लोगों को तो साफ है कि इस बार 2025 में इनका सुपड़ा साफ होने वाला है, ये मुद्दा विहीन हो गए हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में SIR के तहत 94.68 फीसदी जमा हुए फॉर्म, अब सिर्फ 7 दिन बाकी

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...