मंत्री संतोष सुमन ने कहा- CM नीतीश तेजस्वी से अभी भी बहुत फीट हैं, घूमने दिजिए यूरोप

पटना : बिहार सरकार के लघु एवं जल संसाधन मंत्री व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने आज न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की। संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से सीएम नीतीश कुमार से अभी बहुत ही फीट हैं उनको यूरोप घूमने दीजिए। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली प्रचंड जीत के बाद तमाम मंत्री का मनोबल बढ़ा हुआ है।

चुनाव में नीतीश कुमार ने दिखा दिया कि विकास के सामने किसी की चलने वाली नहीं है – मंत्री संतोष सुमन

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि जो लोग सीएम नीतीश कुमार को थके हारे समझ रहे थे। उन लोगों को एक बड़ा सबक मिला है। इस चुनाव में नीतीश कुमार ने दिखा दिया कि विकास के सामने किसी की चलने वाली नहीं है। क्योंकि अक्सर यह देखा जा रहा था। नीतीश के स्वास्थ्य पर जो है विरोधी के द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन नीतीश कुमार ने अपने आप को साबित कर दिया जो वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जितना काम कर रहे हैं उतना काम तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे।

कोई कुछ भी कर ले कोई भी आरोप लगा लें लेकिन जीत NDA के विकास पर हुई है – मंत्री संतोष

संतोष सुमन ने कहा कि कोई कुछ भी कर लें कोई भी आरोप लगा लें लेकिन जीत एनडीए के विकास पर हुई है। एनडीए को विकास पर ही चुना गया है। बिहार की जनता के लिए एनडीए पूरी तरह से इंटैक्ट है। पूरे बिहार में विकास हो रहा है। लोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है। बिजली मुफ्त में मिल रही है। जीविका को और सशक्त बनाया जा रहा है। विकास कार्य पर अगर कोई सवाल उठता है तो उनके सवाल उठाने से कुछ होने वाला नहीं है। अगर ऐसा हाल रहा तो आने वाला समय भी उनके हाथ से निकल जाएगा।

यह भी देखें :

बिहार में चल रहा था सदन विपक्ष के नेता घूमने गए हैं यूरोप

उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देख लिजिए बिहार में सदन चल रहा था और नेता प्रतिपक्ष यूरोप घूमने गए हैं। संतोष सुमन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं और तमाम जगह जा रहे हैं। प्लांट वगैरह देख रहे हैं। विकास के जो कार्य हैं उसे देख रहे हैं। साथ ही संतोष सुमन ने कहा कि जो भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं वह कोर्ट का आदेश पर चलाए जा रहे हैं। हमारी बस यही मांग है जिसकी भी घर उजाड़े जा रहे हैं उन्हें उससे पहले इंतजाम कर देना चाहिए। बाकी और कोई दिक्कत नहीं है। लोगों की भवनाओं को समझना चाहिए। जो भी सरकारी जमीन है उसके मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण नहीं करें।

यह भी पढ़े : गार्डनियर रोड अस्पताल का होगा कायाकल्प, राजधानी का बड़ा मेडिकल सेंटर नई और अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस, दवा से जांच तक मिलेगी सारी सुविधा… 

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img