बिहार में SIR के तहत 94.68 फीसदी जमा हुए फॉर्म, अब सिर्फ 7 दिन बाकी

पटना : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बताया है कि बिहार में अब तक 94.68 फीसदी मतदाताओं को कवर किया जा चुका है और केवल सात दिन का समय बाकी है। एक अगस्त 2025 को मसौदा यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद सभी लोगों और राजनीतिक दलों को एक महीने का समय मिलेगा, जिसमें वे सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने या किसी गलत एंट्री पर आपत्ति जताने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Goal 2 22Scope News

कोई योग्य मतदाता लिस्ट से बाहर नहीं होगा

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि कोई भी योग्य मतदाता लिस्ट से बाहर नहीं रहेगा। अभीतक कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से करीब 7.11 करोड़ से फॉर्म मिल चुके हैं और लगभग 6.85 करोड़ फॉर्म को डिजिटल रूप से दर्ज किया गया है। 36.86 लाख लोग ऐसे पाए गए हैं जो अपने पते पर नहीं मिले, जिनमें से कुछ मृतक, कुछ स्थायी रूप से स्थानांतरित और कुछ दो जगह दर्ज पाए गए हैं।

यह भी देखें :

क्या है अभी तक का रिपोर्ट

वहीं अब जिन लोगों के फॉर्म अभी तक नहीं मिल पाए हैं उनकी संख्या लगभग 41 लाख है। इनकी सूची राजनीतिक दलों को दी जा रही है ताकि उनके बूथ लेवल एजेंट (BLA) 25 जुलाई 2025 तक उनकी स्थिति की जांच कर सकें। हर बीएलए प्रतिदिन 50 नामों तक की जांच कर सकता है। इसके बाद 25 सितंबर तक आपत्तियां और सुधार स्वीकार किए जाएंगे और 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मुफ्त दी जाएगी और ईसीआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। यदि किसी मतदाता को ईआरओ के किसी निर्णय से आपत्ति है तो वह आरपी एक्ट-1950 की धारा 24 के तहत जिलाधिकारी या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर सकता है।

यह भी पढ़े : बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा दावा, बड़ी संख्या में अवैध विदेशी नागरिकों की हुई पहचान

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...