Dhanbad: GRP और RPF की संयुक्त छापेमारी, 17 Kg गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad: इन दिनों धनबाद रेल प्रशासन तस्करों पर पैनी नजर रख रही है। धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF, GRP और CIB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल यात्रियों के बीच गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा है। RPF और GRP मिलकर लगातार शराब गांजा की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है।

GRP और RPF की संयुक्त छापेमारी

हाल ही में, छापामारी टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था और एक बार पुनः गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाराणसी -सारनाथ एक्सप्रेस में छापामारी कर की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए ट्रेन के एस-10 कोच से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी तलाशी लेने पर उनके बैग से कुल 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 181 लाख रुपये हैं।

बरामद गांजा प्लास्टिक पैकेट में एयरटाइट तरीके से पैक किया गया था। तस्करों के पास से गांजा के अलावा महंगे मोबाइल, कपड़े, एटीएम कार्ड और नगद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में मंटू कुमार और टुनटुन कुमार शामिल है। दोनों रोहतास बिहार के निवासी हैं। डिप्टी एसआरपी रेल धनबाद जे जी पी गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि इस गिरोह का तीसरा साथी देवराज चौहान को कोडरमा जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तस्कर देवराज के पास से भी पांच केजी गांजा बरामद हुआ। रेल एसपी ने बताया कि इससे पूर्व भी RPF और GRP पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापामारी में 28 केजी गांजा के साथ दो और 20 केजी गांजा के साथ भी दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया था।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...