मंत्री सुनील ने बिहारशरीफ प्रखंड में करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली 3 योजनाओं का किया शिलान्यास

नालंदा : बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील ने बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के रहुई नगर पंचायत और बिहारशरीफ प्रखंड में एक करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं।

Goal 7 22Scope News

डॉ. सुनील ने कहा- तेजस्वी 1990 और 2005 की तुलना करें तो उन्हें खुद समझ आएगा

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव के एक गाने पर टिप्पणी करते हुए मंत्री डॉ. सुनील ने कहा कि यदि 1990 और 2005 की तुलना करें तो उन्हें खुद समझ आएगा कि 1990 के दशक में प्रायोजित अपराध और नरसंहार होते थे। आज अपराधियों पर कार्रवाई होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव चुनाव के समय जातीय राजनीति करते हैं और उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

यह भी देखें :

लालू परिवार ने बिहार में जंगलराज, अंधेरे और गड्ढों वाला बिहार दिया – मंत्री सुनील

वहीं डॉ. सुनील ने कहा कि लालू परिवार ने बिहार में जंगलराज, अंधेरे और गड्ढों वाला बिहार दिया। जबकि उनकी सरकार ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था की है। जहां आज मरीजों की कतारें लगती हैं। वहीं लालू परिवार के शासनकाल में सरकारी अस्पतालों में कुत्तों का बसेरा हुआ करता था।

यह भी पढ़े : कल से बिहार विधानसभा की मॉनसून सत्र, सत्ता पक्ष ने कर ली है तैयारी, सरकार को घेर सकती है विपक्ष

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...