यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी ये डायरेक्ट ट्रेन, सांसद BD Ram दिखाएंगे हरी झंडी

Palamu: पलामू के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब डाल्टनगंज से यात्री डायरेक्ट मुंबई का सफर तय कर सकेंगे। बता दें मुंबई घूमने या फिर इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है उन्हें अब रांची आने की जरुरत नहीं है, वो डाल्टनगंज से ही मुंबई के लिए डायरेक्ट ट्रेन ले सकते हैं।

इस ट्रेन को मिली अनुमति

बता दें रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति दे दी है। बता दें इस ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पलामू सांसद BD Ram के प्रयासों से लोगों को यह सुविधा मिल पा रही है।

अब मिला स्थाई सेवा दर्जा

यह ट्रेन पहले स्पेशल सेवा के रूप में ट्रायल आधार पर चलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे स्थायी सेवा का दर्जा मिल गया है। इससे पलामू समेत आसपास के जिलों के लोगों को मुंबई तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

7 अप्रैल को होगी शुरुआत

इस ट्रेन की शुरुआत महज तीन दिन बाद 7 अप्रैल से ही हो जाएगी। 7 अफ्रैल को सुबह 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां सांसद BD Ram ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन के नियमित संचालन का शुभारंभ करेंगे।

 

 

 

 

 

 

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...