5 अप्रैल को Tejaswi Yadav पहुंचेंगे झारखंड, झारखंडी रीति रिवाज से होगा स्वागत

Jharkhand: आज 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav की रांची आने के स्वागत सम्मेलन को लेकर पार्टी के तमाम नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।

तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से देर रात रांची पहुंचेंगे

रांची शहर में तमाम जगह राजद का बैनर पोस्टर तोरणद्वार से पाट दिया गया है। इस बारे में कैलाश यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav सड़क मार्ग से देर रात रांची पहुंचेंगे। साथ में रघुनाथपुर से विधायक ओसामा साहब सहित कई नेता शामिल होंगे।

कल 5 अप्रैल 12 बजे कार्यक्रम के दौरान युवा आइकन तेजस्वी यादव का अभिनंदन के साथ भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान तेजस्वी यादव जी के अभिनंदन के बाद वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर शसक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन संदेश देंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल कार्निवल हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल कार्निवल हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे पार्टी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान पूर्व विधायक गौतम सागर राणा प्रवक्ता कैलाश यादव डॉ मनोज कुमार विजय राम रंजन यादव कमलेश यादव आबिद अली रामकुमार सिंह यादव प्रणय बबलू चंद्रशेखर भगत सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...