Palamu : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 मिनट के अंदर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Palamu : मेदिनीनगर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। रविवार सुबह गायत्री मंदिर के पीछे एक किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Palamu : सीसीटीवी कैमर के आधार पर हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने टाइगर मोबाइल टीम को सूचना मिली कि युवती के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिससे आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।

सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुछ ही देर में आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...