पटना शूटआउट : चंदन हत्याकांड के 4 आरोपी को पुलिस ला रही है पटना

पटना : बिहार के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता के न्यू टाउन और आनंदपुर से मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित चार आरोपियों नीशू खान, हर्ष कुमार और भीम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा एक महिला सहित अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। आज गिरफ्तार आरोपियों को बंगला से पटना लाया जा रहा है।

Goal 5 22Scope News

बिहार STF की 3 गाड़ियों से लाए जा रहे शूटर

आपको बता दें कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, निशु खान समेत चार अपराधियों को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है। बिहार पुलिस ने हजारीबाग के आमस के पास गाड़ियों के ड्राइवर बदले। गाड़ियां 140 किमी/घंटा की रफ्तार से बिहार की ओर बढ़ रही हैं। बता दें कि बिहार एसटीएफ की तीन गाड़ियों से शूटर को कोलकाता से पटना ला रही हैं। जहां गया के रास्ते ये आरोपी पटना पहुंचेंगे। टीम गया के डोभी पहुंच चुकी है, जहां पटना पहुंचकर पुलिस पूछताछ करेगी।

नीशू खान के घर रची गई थी हत्या की साजिश

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या की साजिश नीशू खान नाम के युवक के घर पर रची गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पांच हथियारबंद बदमाश अस्पताल के कमरा नंबर-209 में घुसकर चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाते दिखाई दिए। जबकि छठा शूटर बाहर इंतजार कर रहा था। हत्या के बाद सभी आरोपी नीशू खान के वाहन से कोलकाता भाग गए। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों का पता लगा लिया।

Patna Police 1 1 22Scope News

अस्पताल के एक डॉक्टर पर भी है संदेह

बता दें कि चंदन मिश्रा, बक्सर का रहने वाला है। वह हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और मेडिकल पैरोल पर अस्पताल में इलाज लिए भर्ती था। प्रारंभिक जांच में गैंगवार को हत्या का कारण माना जा रहा है। दूसरी तरफ पारस अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों और एक डॉक्टर पर भी साजिश में शामिल होने का संदेह जताया गया है।

यह भी देखें :

बिहार पुलिस करेगी पूछताछ

वहीं, आरोपियों को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया है। ऐसे में आज गिरफ्तार आरोपियों को पटना लाया जा रहा है। जहां आरोपियों से विस्तृत पूछताछ होगी। बता दें कि यह मामला बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

यह भी पढ़े : पटना शूटआउट : चंदन मर्डर केस मामले में अबतक महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...