Wednesday, July 23, 2025

Related Posts

बिहार विधानसभा Live : सदन शुरू होने से पहले मुख्य गेट पर बैठे विपक्ष के विधायक

पटना : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज यानी 22 जुलाई को सदन का दूसरा दिन है और सत्र की शुरुआत होने से पहले विपक्षी विधायकों का हंगामा जारी है। विपक्ष के विधायक सदन के मुख्य गेट पर बैठकर हंगाम करते दिखाई दे रहे हैं। मुख्य गेट पर विपक्षी विधायकों के बैठने के बाद सदन के दूसरे गेट को खोला गया। करीब सभी विपक्षी विधायक काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे हुए हैं। मुख्य गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा Live : सदन शुरू होने से पहले मुख्य गेट पर बैठे विपक्ष के विधायक

बिहार विधानसभा परिसर में विपक्ष का जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन विधानसभा परिसर में जमकर हंगाामा हुआ है। बिहार विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार से सटे खोले गए दूसरे दरवाजे पर राजद विधायक मुकेश रौशन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठ गए। इसके बाद मार्शल ने हाथ पकड़कर उन्हें उठा दिया। मुख्य द्वार बाधित होने के कारण मंत्री सहित सत्ताधारी दल के सभी विधायक दूसरे दरवाजे से ही सदन में प्रवेश कर रहे हैं।

यह भी देखें :

 

विधानसभा में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

विधानसभा के मानसून सत्र के दूरसे दिन राजद और भाकपा माले के सदस्य बिहार विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मसले पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायकों ने मेन गेट को जाम कर दिया है। दूसरे दरवाजे को खोलने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के अधिकतर विधायक काला कपड़ा पहनकर आए हैं।

बिहार विधानसभा Live : सदन शुरू होने से पहले मुख्य गेट पर बैठे विपक्ष के विधायक

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन, काले कपड़े पहनकर आएंगे विपक्ष के MLA

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe