अवैध शराब की छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

शराब कारोबारियों ने जमकर किया पथराव, तीन गिरफ्तार

दानापुर (पटना) : दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपूरा मुसहरी में अवैध शराब की छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने अचानक हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी कुछ सोच समझ पाते इससे पहले ही शराब कारोबारियों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है.

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने रूपसपुर थाना के रुकनपुरा मुसहरी में अवैध शराब चुलाने वालों के खिलाफ जमकर छापेमारी करने गयी थी. इस छापेमारी से शराब चुराने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया और वह सभी एकजुट होकर अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाते शराब कारोबारियों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर कर जमकर पथराव किया. इस पथराव में कई पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ रुकनपुरा मुसहरी पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

रूपसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रुकनपुरा मुसहरी से अवैध शराब निर्माण कर स्टॉक किए गए 35 लीटर महुआ शराब सहित शराब बनाने के सामानों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस अब उन शराब माफियाओं की तलाश में जुट गई है जिन लोगों ने मध निषेध विभाग पर हमला किया है.

रिपोर्ट: पंकज राज

थोक शराब बिक्री के लिए बनाई गई नई नियमावली पर हाईकोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...