तेजस्वी समझ चुके हैं इसलिए छोड़ना चाहते हैं मैदान, बीजेपी सांसद रूडी ने कहा…

commercial advertisement
Ad

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विपक्ष पूरी तरह से चुनाव आयोग और एनडीए की सरकार पर हमलावर है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी लगातार चार दिनों तक गहन मतदाता पुनरीक्षण का मामला ही गूंजता रहा। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को रद्द नहीं करता है तो फिर हम चुनाव बहिष्कार की बात करेंगे।

तेजस्वी के इस बयान पर अब सत्तारूढ़ दल के नेता हमलावर हो गये हैं। इसी कड़ी में भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी जी और उनका परिवार छोटा नहीं है। उनके माता पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हैं, वे खुद उप मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके बयान से यह साफ पता चलता है कि वे समझ गये हैं कि चुनाव अब हाथ से निकल चुका है इसलिए वे पहले ही मैदान छोड़ना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार की सरकार है अहंकारी, NSUI के मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर पप्पू-कन्हैया ने कहा…

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी के चुनाव आयोग द्वारा झूठा आंकड़ा दिए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे चिंता होती है बिहार के ऐसे नेताओं पर। बिहार में 60 लाख ऐसे मतदाता हैं जो अदृश्य हैं, उनकी मृत्यु हो चुकी है या कहीं और चले गये फिर भी उनके नाम पर ये हंगामा कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये लोग जो थोडा बहुत सीट जीतते हैं क्या उन्हीं अदृश्य वोट से जीतते है क्या?

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   महिला ने खा ली पति की जीभ फिर…, लोगों ने कहा…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...