तेजस्वी बोले, चुनाव आयोग ने कहा- अब मतदाता सूची का काम BJP संगठन ही देखेगा

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के साथ-साथ जनता के सामने आकर चुनाव आयोग, नीतीश कुमार और बीजेपी पर रोज निशाना साध रहे हैं। जब से बिहार में चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया की जा रही है तब से तेजस्वी और विपक्षी पार्टियां इसको लेकर हमलावर है। विपक्ष के नेता ने एक्स पर लिखा है कि चुनाव आयोग ने कह दिया है कि अब मतदाता सूची का काम बीजेपी संगठन ही देखेगा और भी किसी प्रत्यक्ष प्रमाण की आवश्कता क्या है ?

goal 22Scope News

तेजस्वी ने कल एक बार फिर प्रेसवार्ता कर चनाव आयोग और BJP पर निशाना साधा है

तेजस्वी यादव ने कल यानी मंगवलार को प्रेसवार्ता कर मुख्य चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कुल सात करोड़ 90 लाख मतदाता है। कल्पना कीजिए, बीजेपी के निर्देश पर अगर मिनिमम एक प्रतिशत मतदाताओं को भी छांटा जाता है तो लगभग सात लाख 90 हजार मतदाताओं के नाम कटेंगे। यहां हमने केवल एक प्रतिशत की बात की है जबकि इनका इरादा इससे भी अधिक चार-पांच फीसदी का है। अगर हम इस एक प्रतिशत को यानि सात लाख 90 हजार मतदाताओं को 243 विधानसभा क्षेत्रों से विभाजित करते है तो प्रति विधानसभा 3251 मतदाताओं का नाम कटेगा।

यह भी देखें :

बिहार में कुल 77,895 पोलिंग बूथ है, हर विधानसभा में औसतन 320 बूथ है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कुल 77,895 पोलिंग बूथ है और हर विधानसभा में औसतन 320 बूथ है। अब अगर एक बूथ से 10 वोट भी हटेंगे तो विधानसभा के सभी बूथों से कुल 3200 मत हट जाएंगे। अब विगत दो विधानसभा चुनावों के क्लोज मार्जिन से हार-जीत वाली सीटों का आंकड़ा देखें तो 2015 विधानसभा चुनाव में तीन हजार से कम मतों से हार-जीत वाली कुल 15 सीटें थी एवं 2020 के चुनाव में तीन हजार से कम वोटों से हार-जीत वाली कुल 35 सीटें थी। अगर पांच हजार से कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों को गिने तो 2015 में 32 सीटें और 2020 में ऐसी कुल 52 सीटें थी।

चुनाव आयोग के माध्यम से BJP का निशाना अब ऐसी हर सीट पर है – तेजस्वी

विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से बीजेपी का निशाना अब ऐसी हर सीट पर है। ऐसी ही सीटों के चुनिंदा बूथों, समुदायों और वर्गों के बहाने से ये लोग वोट छांटना चाहते है। लेकिन हम सब सतर्क है, हमारे कार्यकर्ता हर जगह हार घर जाकर इनकी बदनीयती का भंडाफोड़ करते रहेंगे। हम लोकतंत्र को ऐसे खत्म नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़े : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया : 83 फीसदी गणना फॉर्म जमा, अभी 11 दिन शेष

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...