भ्रष्टाचार के विरुद्ध सुपौल DM की सख्त कार्रवाई, ICDS कार्यालय में…

सुपौल: सुपौल के DM ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। DM ने नवनियुक्त एलएस से घूस मांगे जाने की शिकायत पर गुरुवार को ICDS कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गये और इस दौरान उन्होंने डीपीओ शोभा सिन्हा और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। DM ने बताया कि इस दौरान कुछ नकदी भी बरामद की गई है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें – महागठबंधन के नेता समझ चुके हैं कि…, हाजीपुर में नित्यानंद राय ने तेजस्वी से पूछा…

DM के निर्देश पर एसपी शरथ आर एस खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के स्पष्ट संकेत मिले हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। दरअसल आईसीडीएस मे घूसखोरी पुरानी बात है चाहे आंगनबाड़ी सेविकाओं से हो या एलएस से लेकिन इस घटना ने अभी भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गेमिंग एप के माध्यम से करते थे ठगी, 6 साइबर ठग गिरफ्तार…

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...