गेमिंग एप के माध्यम से करते थे ठगी, 6 साइबर ठग गिरफ्तार…

सिवान: इन दिनों साइबर ठगी का बढ़ता मामला देख पुलिस लगाम लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में सिवान पुलिस ने गेमिंग एप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में सिवान के एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – BSF जवान सपना का आरा में भव्य स्वागत, किया है ये गर्वान्वित करने वाला काम…

ये ठग गेमिंग एप के माध्यम से लोगों को लालच दे कर उनके साथ ठगी करते थे। इनके पास से लैपटॉप, डेबिट कार्ड, मोबाइल, चेकबुक, पासबुक, प्रिंटर, स्कैनर, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वॉलेट, स्मार्ट कार्ड, बायोमेट्रिक डिवाइस, नोटबुक समेत कई अन्य चीजें बरामद की गई है। इनके द्वारा फर्जी नाम से खोले गए 5 खातों में विभिन्न राज्यों से कुल 20 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध मन्त्र रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी सिवान के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Mayor पुत्र के समर्थन में सड़क पर उतरे व्यवसायी, कहा ‘कुछ लोगों को रास नहीं आ रही…’

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...

Ranchi Weather: सितंबर में फिर झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में...

झारखंड में मानसून कमजोर रहने के बावजूद रांची में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सितंबर में फिर अच्छी बारिश की संभावना...

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...