JPSC Result 2025 : मेहनत इतनी करो कि किस्मत भी पलट जाए, किसान का बेटा बना अफसर…

JPSC Result 2025

Hazaribagh : आज सुबह 4:00 बजे जैसे ही झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ, हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड स्थित गंगादोहर गांव का नाम पूरे राज्य में गर्व से गूंज उठा। गांव के ही लाल रोबिन कुमार ने पूरे झारखंड में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। अब रोबिन झारखंड पुलिस में DSP के रूप में अपनी सेवा देंगे।

Rajasthan School Collapsed : सरकारी स्कूल बना कब्रगाह, छत ढहने से 8 मासूमों की मौत, 30 घायल 

JPSC Result 2025 : किसान के बेटे से लेकर अफसर बनने की कहानी

JPSC Result 2025 : किसान का बेटा बना अफसर
JPSC Result 2025 : किसान का बेटा बना अफसर

बताते चलें कि रोबिन एक बेहद साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता पेशे से एक किसान हैं वहीं मां एक गृहिणी है। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बड़कागांव के ही सरकारी विद्यालय से पूरी करने वाले रोबिन ने बाद में मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी सिविल सेवा की तैयारी उन्होंने हजारीबाग के एक लॉज में रहकर पूरी की।

Ranchi Breaking : ठाकुरगांव थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ शराबियों ने की मारपीट, रेड करने पहुंची थी टीम… 

JPSC Result 2025 : 2020 में इंटरव्यू तक पहुंचे थे रोबिन

रोबिन ने साल 2020 में भी सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू तक का सफर तय किया था, लेकिन उनका अंतिम चयन नहीं हो पाया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार पांच वर्षों तक कड़ी मेहनत जारी रखी। उनके निरंतर संघर्ष का ही नतीजा है कि आज उन्होंने झारखंड में टॉप 10 में अपनी जगह बना ली। रोबिन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि साधन नहीं, संकल्प और मेहनत ही असली सफलता के असली हथियार होते हैं।

JPSC Result 2025 : बड़े भैया भी कर रहे सिविल परीक्षा की तैयारी
JPSC Result 2025 : बड़े भैया भी कर रहे सिविल परीक्षा की तैयारी

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शवदाहगृह का उद्घाटन किया 

उनकी कहानी उन हजारों युवाओं को प्रेरणा देती है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देख रहे हैं। रोबिन की सफलता की खबर मिलते ही हजारीबाग के उनके लॉज में जश्न का माहौल है। वहीं, गांव में उनके माता-पिता बेटे की सफलता पर बेहद भावुक हुए। परिजन अपने बेटे के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार से त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

JPSC Result 2025 : “हार से डरना नहीं” रोबिन का संदेश

बता दें कि रोबिन के बड़े भाई भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। वे पिछले सात वर्षों से JPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल वह झारखंड पुलिस में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने भी अपने छोटे भाई की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि यह सफलता उनके पूरे परिवार और गांव के लिए प्रेरणा है।

Dhanbad : 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित

रोबिन ने उन छात्रों के लिए भी संदेश दिया जो इस बार सफल नहीं हो सके। उन्होंने सबको खास संदेश देते हुए कहा कि – “हार से डरना नहीं है। यदि निरंतरता और आत्मविश्वास बनाए रखें तो सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। अपने लक्ष्य को बनाए रखें और मेहनत करते रहें।”

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : रांची में गैंगवार की साजिश नाकाम, हिंदपीढ़ी में चार शातिर हथियार संग धराए… 

Bokaro : रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से मची सनसनी… 

Breaking : GST कानून में बदलाव से कारोबारियों को राहत, सरकार ने दी मंजूरी 

Jamtara Crime : हत्या की साजिश रचते दो वांछित अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद 

Sahibganj : पंचायत सचिव 3,500 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

Breaking : शिक्षा के क्षेत्र में बहार, हेमंत कैबिनेट से 4287 शिक्षकों की नई नियुक्ति का प्रस्ताव पास… 

Chaibasa Crime : सुमित यादव हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार… 

Irfan Vs Babulaal : “बाबूलाल मरांडी आजकल बहुत फ्री है”-चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंत्री इरफान का पलटवार… 

 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img