Chaibasa Crime : सुमित यादव हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार…

Chaibasa Crime : पश्चिम सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा शहर के न्यू कालोनी नीमडीह में हुए सुमित यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल भी बरामद किया है।

Gumla : रोजगार की तलाश में हिमाचल गया युवक लापता, परिजनों ने लगाई गुहार… 

Chaibasa Crime :  इससे पूर्व दो आरोपी पहले ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार

Chaibasa Crime : घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
Chaibasa Crime : घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

बताते चलें कि मामले में इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मदन शर्मा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने बताया कि हत्याकांड मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

Irfan Vs Babulaal : “बाबूलाल मरांडी आजकल बहुत फ्री है”-चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंत्री इरफान का पलटवार… 

Chaibasa Crime : मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Chaibasa Crime : मास्टरमाइंड अब भी फरार
Chaibasa Crime : मास्टरमाइंड अब भी फरार

विशेष टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौशाला निवासी रवि टोप्पो और महुलसाई निवासी विजय दास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त की गई दोनों मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापामारी कर रही है।

Ranchi : झारखंड की बेटी बनी देश की उम्मीद, किसान की बेटी अमीषा केरकेट्टा का यूथ ओलंपिक में चयन… 

Palamu : ‘डॉ. रघुवर दास’, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की उपाधि 

बता दें कि 13 जुलाई की रात करीब 10:45 बजे घर से बाहर बुलाकर सिर में गोली मारकर सुमित यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 20 जुलाई को ही दो आरोपियों अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर को गिरफ्तार किया था। मामले का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...