Hazaribagh: भाजपा युवा मोर्चा ने झंडा चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

Hazaribagh: हजारीबाग भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे के नेतृत्व में आज हजारीबाग के झंडा चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन कर इस बात का विरोध प्रदर्शन किया गया कि राज्य सरकार के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न भाजपा के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से झारखंड में चल रहे अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब झारखंड सरकार बदलकर मदर टेरेसा मोहल्ला क्लीनिक करने का फैसला लिया है, इसी का विरोध बीजेपी युवा मोर्चा के लोग कर रहे हैं।

Hazaribagh: जेएमएम और कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे ने कहा कि राज्य की जेएमएम और कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इसी राजनीति के कारण राज्य सरकार ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा मोहल्ला क्लीनिक करने का फैसला किया है। उन्हें नाम से कोई परहेज नहीं है, परंतु अटल बिहारी वाजपेयी देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनके नाम से राज्य सरकार को एतराज क्यों है?

Hazaribagh: विरोध प्रदर्शन एक चेतावनी है

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन एक चेतावनी है। राज्य सरकार को तुरंत अपने फैसले को वापस लेना चाहिए। अगर अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम वापस नहीं किया जाता है तो आगे विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...