Advertisment

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रांची राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे देर शाम राजधानी रांची पहुंचेंगी, जहां वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। एक अगस्त को राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल जाएंगी और वहां से लौटकर धनबाद के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सड़क को बेहतर करने, रंग-रोगन व सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रिहर्सल कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करें।

Ranchi Sawan First Somwari: पहली सोमवारी पर रांची में हाई अलर्ट,...

Ranchi Sawan First Somwari: सावन के पहले सोमवार को राजधानी रांची के प्रमुख शिव मंदिरों को पूरी तरह से सजाया गया है। सोमवार को पहाड़ी...

Koderma Police Raid: कोडरमा में होटल से देह व्यापार का भंडाफोड़,...

Koderma Police Raid: झारखंड के कोडरमा ज़िले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

Deoghar Delhi Flight: अब हर दिन मिलेगी देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट, दिल्ली की...

Deoghar Delhi Flight: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर-दिल्ली नाइट फ्लाइट सर्विस...