Advertisment

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रांची राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे देर शाम राजधानी रांची पहुंचेंगी, जहां वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। एक अगस्त को राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल जाएंगी और वहां से लौटकर धनबाद के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सड़क को बेहतर करने, रंग-रोगन व सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रिहर्सल कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करें।

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...

Bihar Jeevika Women Success Story: सुई-धागे से करोड़ों का कारोबार, जानिए...

Bihar Jeevika Women Success Story: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली हज़ारों महिलाओं के लिए सिलाई और कढ़ाई का काम अब सिर्फ़ पारंपरिक हुनर...