Hazaribagh: बरकट्ठा में एनजीटी रोक के बावजूद भी बालू की अवैध ढुलाई, पुलिस ने तीन वाहनों को पकड़ा

Hazaribagh: बरकट्ठा में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी और चलकुशा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पलमा मोड़ के पास से बीती रात को बालू लदे तीन टीपर वाहनों को जब्त किया है।

Hazaribagh: बरकट्ठा में बालू की अवैध ढुलाई

थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बराकर नदी से बालू लादकर कुछ वाहन निकल रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को पलमा मोड़ के पास पकड़ लिया। इस मामले को लेकर चलकुशा थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बरकट्ठा से पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...