सतर्कता से बची मासूम की जान, बंद क्लासरूम की खिड़की में फंसा छात्र

कटिहार : कटिहार जिले में सरकारी स्कूल की घोर लापरवाही सामने आई है। कक्षा में सोया रह गया सात वर्षीय छात्र गौरव कुमार उर्फ समर स्कूल बंद होने के बाद कमरे में ही बंद रह गया। जब जागा तो बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की के लोहे की जाली में उसकी गर्दन फंस गई। घंटों तक बच्चा मदद के लिए चिल्लाता रहा। संयोग से स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चों की बॉल अंदर चली गई, जिसके बाद चारदीवारी फांदकर अंदर गए छात्रों ने गौरव की चीख सुनी। ग्रामीणों को बुलाया गया, जिन्होंने स्कूल का ताला तोड़कर किसी तरह बच्चे को बचाया। घटना कल की बताई जा रही है।

Goal 7 22Scope News

छात्र गौरव फसिया वार्ड-45 के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र है

पीड़ित छात्र गौरव फसिया वार्ड-45 के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र है। छात्र की मां फूलो देवी और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं कक्षा शिक्षिका कामिनी कुमारी ने सफाई दी कि बिजली न होने के कारण अंधेरे में बच्चे को नहीं देख पाई और गलती से ताला लगा दिया। अब सवाल यह उठता है कि अगर समय पर गौरव को न बचाया जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। क्या हर बार ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज किया जाएगा। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर एक बार बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अब देखना है कि इस घटना पर सरकार और विभाग क्या कदम उठाते हैं।

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े मुस्लिम युवक ने किया हिंदू युवती का अपहरण, CCTV में कैद

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img