स्कूल में 5वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजन बोले– पिटाई और लापरवाही बनी वजह

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5 के छात्र मंजूडा राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में आक्रोश फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि सहपाठियों की लगातार पिटाई और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने बच्चे की जान ले ली। इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

परिजनों ने सहपाठियों और शिक्षकों पर लगाया गंभीर आरोपः

मृत छात्र के परिजनों ने गोविंदपुर थाना में सहपाठियों तथा स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि दो छात्र अक्सर मंजूडा की पिटाई किया करते थे और पहले भी स्कूल के बाथरूम में मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद स्कूल शिक्षकों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

स्कूल परिसर में हंगामा, शव रखने के बाद बढ़ा तनावः

पोस्टमार्टम के बाद जब छात्र का शव स्कूल लाया गया, तो पहले से जमा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को कार्यालय के गेट पर रखकर परिजनों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही।

मां का दर्द: “कार्रवाई होती तो मेरा बेटा जिंदा होता”:

छात्र की मां चंपा राय ने बताया कि उनका बेटा स्कूल जाने से डरता था। एक सप्ताह पहले भी उसे कक्षा के दो छात्रों ने बाथरूम में पीटा था। उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षक से की थी, लेकिन किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं हुई। मां ने कहा कि अगर समय रहते कदम उठाया जाता, तो शायद उनके इकलौते बेटे की जान बच जाती।

शिक्षक – घटना स्कूल के बाहर की, स्टाफ की भारी कमी:

स्कूल की शिक्षक कौशल बानो ने कहा कि यह घटना स्कूल में नहीं हुई है, वरना उन्हें जानकारी होती। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले मारपीट की घटना हुई थी और संबंधित छात्रों को समझाया गया था। शिक्षक ने बताया कि स्कूल में 315–450 बच्चों पर सिर्फ दो शिक्षक हैं, ऐसे में हर छात्र पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है।

विद्यालय समिति ने मानी शिक्षक की कमी:

विद्यालय समिति के सदस्य मो. सरताज अंसारी ने कहा कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी की समस्या बनी हुई है। कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी:

गोविंदपुर थाना की सब-इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

 

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...